पुष्पराजगढ़: गिरारी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लीलाटोला की बैठक हुई संपन्न
शनिवार शाम 5:00 बजे ग्राम पंचायत गिरारी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लीला टोला की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड एवं पंचायत स्तर पर कांग्रेस समिति के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सुखीराम सिंह, विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को, आशुतोष सिंह मार्को सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।