बज्जू: बज्जू में सोलर प्रोजेक्ट के मैनेजर से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और चेन छीनने का आरोप, मामला दर्ज
Bajju, Bikaner | Jul 31, 2026 बज्जू थाना क्षेत्र में संचालित एनटीपीसी के 300 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट के एक मैनेजर के साथ कथित रूप से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने, जान से मारने की धमकी देने तथा सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।