प्रतापगढ़: सरसतपुर गांव में जमीनी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने सास-बहू को पीटा, दी गई तहरीर
प्रतापगढ़ जनपद के सरसतपुर गांव निवासी कमला देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि जमीनी रंजिश को लेकर गुरुवार की शाम 7:30 बजे पड़ोसी घर की महिलाओं के साथ उसके घर पर हमला बोल दिया। उसे तथा उसकी बहू निशा को लाठी डंडों से मारपीट घायल कर दिया। घायल सास बहू गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे थाने पर पहुंची। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।