प्रतापगढ़: महिला सहायता प्रकोष्ठ और परिवार परामर्श केंद्र ने चार जोड़ों के बीच कराया सुलह समझौता
महिला सहायता प्रकोष्ठ और परिवार परामर्श केंद्र ने गुरुवार शाम 4 बजे चार जोड़ों के बीच आपसी मतभेद और पारिवारिक विवादों को सुलझाकर उनके परिवारों को टूटने से बचाया। ये दंपतियां आपसी मतभेद और पारिवारिक विवादों के कारण अलग रह रहे थे, लेकिन अब समझौते के बाद पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हैं। इस पहल से चार परिवारों को बचाया गया ।