प्रतापगढ़: कुल्हीपुर गांव की महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत
कुल्हीपुर गांव निवासी सविता प्रजापति ने गुरुवार दोपहर 3 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया कि उसकी शादी परिवार के लोगों ने बिना उसकी मर्जी के प्रयागराज में किया था जहां पति से विवाद होने के बाद वह वापस घर लौट आई, जिससे परिवार के लोग नाराज हैं। इस दौरान गांव के एक व्यक्ति ने जब उनकी मदद की तो परिवार वालो ने अनर्गल आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत किया है।