पटना ग्रामीण: गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयसी सिंह ने खेल मंत्रालय का जिम्मा संभाला, बिहार के खिलाड़ियों के लिए होगी आसानी
जमुई से दूसरी बार विधायक बनी श्रेयसी सिंह को नीतीश कैबिनेट में जगह मिल गई है। श्रेयसी सिंह निशानेबाजी में गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं और अब उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी और खेल मंत्रालय का प्रभार मिल गया है। अपना पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार दोपहर करीब 1 बजे श्रेयसी सिंह ने कहा है कि वो अपने 18 साल के अनुभव के साथ काम करेंगी।