गिरिडीह: भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर समाहरणालय में प्रेसवार्ता आयोजित
भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर गुरुवार को 12 बजे समाहरणालय में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। डीडीसी स्मृता कुमारी ने बताया कि जिले में 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा. इस दौरान डीसी रामनिवास यादव भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रेस वार्ता में जुड़े।