वैर: मूडिया जाट गांव के रास्ते में हुआ जल भराव, ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी
Weir, Bharatpur | Jul 29, 2025 मंगलवार दोपहर 12:00 बजे बिल्ली जानकारी के अनुसार पांचाल समिति वैर की ग्राम पंचायत जहानपुर से गांव मूडिया जाट को जाने वाले रास्ते पर जल भराव हो रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दिए जाने के बावजूद भी ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।