बसवा: बांदीकुई में कांग्रेस ने पंचायत पुनर्गठन को लेकर धरना प्रदर्शन किया, एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
Baswa, Dausa | Dec 2, 2025 बांदीकुई में पंचायतों के परिसीमन को लेकर किए गए पुनर्गठन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह से शाम 4 बजे तक एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। कांग्रेस का आरोप है कि पुनर्गठन में कई ग्राम पंचायतों को अनुचित तरीके से दूर की पंचायत समितियों में जोड़ दिया गया है।