मोतीपुर थाना क्षेत्र के वेलहन महेशपुर गांव से एक युवक पिछले पांच दिनों से लापता है। लक्ष्मण नामक यह युवक मजदूरी करने के लिए हरियाणा जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लापता लक्ष्मण के भाई तीरथ, जो बेलहन, महेशपुर के निवासी हैं, ने बताया कि लक्ष्मण दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था।