नानपारा: रायबोझा गांव में जंगली जानवर ने एक बच्चे को बनाया शिकार, शिर पर किया हमला,इलाज के लिए भेजा अस्पताल
बलहा विधानसभा क्षेत्र के रायबोझा गांव निवासी एक बच्चा घर में सो रहा था। अचानक एक जंगली जानवर घर में घुस गया उसके बाद बच्चे के शिर पर हमला कर दिया। जानवर के हमले में बच्चे के शिर में कई निसान बन गए व बच्चा घायल हो गया। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। इस हमले के बाद गांव अनेक प्रकार के सवाल उठ रहे हैं कोई भेड़िया का हमला कह रहा है तो कोई अन्य जानवर।