नानपारा: सरैया निवासी युवक पर नित्यक्रिया के लिए जाते समय धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला,जिला अस्पताल रेफर
मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरैया निवासी मदन लाल यादव (35) बृहस्पतिवार सुबह नित्य क्रिया के लिए जा रहे थे। तभी लालपुर निवासी दबंग शमीम अहमद और वसीम अहमद ने युवक पर लाठी डंडे से हमला किया। इसके बाद जान लेने की नियत से फरसा से वार कर दिया। युवक की चीख सुनने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर दबंग फरार हो गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।