नानपारा: जमुनहा व बाबागंज के कार्ड धारकों ने कोटेदार के खिलाफ की थी शिकायत, सप्लाई इंस्पेक्टर ने की जांच
सीमावर्ती क्षेत्र की जमुनहा वह बाबागंज के ग्रामीणों ने कोटेदार मोहम्मद अहमद पर अंगूठा लगवाने के बाद राशन वितरण में मनमानी करने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन कार्यवाही करने की मांग की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर सप्लाई इंस्पेक्टर आज कोटे पर पहुंचकर शिकायतकर्ताओं के सामने मौके की जांच की।