नानपारा: पकरा देवारिया गांव निवासी महिला से बैनामा कराने के नाम पर लाखो की ठगी,कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के पकरा देवारिया गांव निवासी शैल कुमारी मिश्रा ने कोर्ट में वाददायक करते हुए बताया था कि उनके गांव के शरण नाथ उर्फ पटवारी की बेटी कांति देवी का विवाह खैरी घाट थाना क्षेत्र के केवल पुर निवासी उमेश अवस्थी से हुआ था। वर्ष 2019 में उक्त दंपती उनके घर आए 5 अप्रैल 2019 को नानपारा तहसील में उमेश की मां यशोदा ने लगभग 3 लाख रुपए प्राप्त किया।