नानपारा: नवाबगंज परिसर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नवाबगंज की ओर से शिक्षको को सम्मानित करने का कार्यक्रम हुआ आयोजित
विकास खंड नवाबगंज के ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नवाबगंज की ओर से आयोजित समारोह में सेवा निवृत शिक्षको को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नानपारा राम निवास वर्मा व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख जेपी सिंह रहे। इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नवाबगंज की बालिकाओं से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।