फैमिली प्लानिंग डिवीजन भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम रविवार दोपहर 2:00 बजे देवघर सदर अस्पताल पहुंची टीम में शामिल डॉक्टर रोली सेठ व अनीता ने सदर अस्पताल में चल रहे परिवार नियोजन कार्यक्रम का अवलोकन किया इस दौरान टीम ने महिला ओपीडी सहित महिला वार्ड का निरीक्षण किया। परिवार नियोजन से संबंधित अभिलेखों के बारे में जानकारी ली ।