तरबगंज: वजीरगंज के कोंडर स्थित पतंजलि जन्मभूमि और कोंडर झील का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, यूको टूरिज्म बनाने की योजना
वजीरगंज उपजिलाधिकारी राजीव मोहन सक्सेना ने शुक्रवार को पतंजलि जन्मभूमि का निरीक्षण करते हुए कोंडर झील के सुंदरीकरण व पूरे क्षेत्र को यूको टूरिज्म के तौर पर विकसित करने के संभावनाओं का परीक्षण किया। विधायक प्रेमनारायन पांडेय ने पतंजलि जन्मभूमि का पुनरोद्धार तथा इसे जिले के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए शासन को प्रस्ताव दिया हुआ है।