मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, नर्मदापुरम द्वारा कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशन में जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को करीब 1 बजे NMV कॉलेज नर्मदापुरम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षा में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।