सिराथू: दमा की बीमारी से जूझ रहे बुजुर्ग ने परसरा में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली
कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा के पास से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या कर लिया है।मौके पर पहुंचे मृतक के भतीजे मन्नू ने बताया कि उनके चाचा रामस्वरूप की बीमारी से कई साल से जूझ रहे थे।मंगलवार को दवाई लेने के लिए निकले थे। बताया की करारी थाना के तुर्तिपुर गांव के रहने वाले हैं।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।परिजनों में कोहराम मच गया।