पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विसर्जन के दौरान जिला अंतर्गत विभिन्न चौक-चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस पदाधिकारी/बल की तैनाती की गई है। पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं विसर्जन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके l
आम जनता से अपील है कि सभी निर्धारित मार्गों का पालन करें तथा शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
सीतामढ़ी पुलिस सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण विसर्जन सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।