गया टाउन सीडी ब्लॉक: 'चेन पुलिंग' से रची साजिश का खुलासा: बेलागंज गैंगरेप कांड के 5 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, सिटी एसपी ने किया खुलासा
सोमवार को सुबह 6:00 गयाजी जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए, बल्कि यह भी उजागर कर दिया कि किस तरह सुनियोजित तरीके से अपराध को अंजाम दिया गया। हालांकि, इस गंभीर मामले में पुलिस की त्वरित और तकनीकी कार्रवाई ने महज 24 घंटे के भीतर पांचों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।