#HardoiPolice
अवगत कराना है कि दिनांक 17/07/2026 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कासिमपुर अंतर्गत कुंजबिहारी पुत्र सोहनलाल निवासी ग्राम गौरीदायमपुर थाना कासिमपुर जनपद हरदोई द्वारा पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी मोनी को सर में सिलबट्टा मार दिया जिससे मौके पर मृत्यु हो गई। प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर किया गया । शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्णकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा जा रहा है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त कुंजबिहारी उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है । अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष सिंह द्वारा दी गयी बाइट-
#UPPolice
Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 18, 2026