हुज़ूर: कांग्रेस की बैठकों का दौर जारी, सज्जन सिंह वर्मा बोले- नाराज़ नेताओं को घर-घर जाकर मनाएगी पार्टी
Huzur, Bhopal | Apr 16, 2026 भोपाल में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की अहम बैठकों का दौर लगातार जारी है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि कल सभी विधानसभा प्रभारियों को भोपाल बुलाकर करीब 4 से 5 घंटे तक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रभारियों की समस्याओं का समाधान एक हफ्ते के भीतर किया जाएगा|