के डीआईजी एस चन्नप्पा द्वारा सोमवार को थाना खोराबार व थाना खजनी का वार्षिक निरीक्षण किया गया इस दौरान जिले के एसएसपी भी साथ मौजूद रहे। मालूम हो कि निरीक्षण के दौरान डीआईजी द्वारा स्थानीय थाने पर मौजूद जनसुनवाई रजिस्टर, महिला अपराध रजिस्टर, अपराध रजिस्टर नं0 04, मालखाना रजिस्टर व अन्य रजिस्टरों को चेक किया गया तथा थाना मालखाना का निरीक्षण किया।