मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में आम तोड़ने गया व्यक्ति विद्युत लाइन की चपेट में आकर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
थाना क्षेत्र के ग्राम बरहेट निवासी हरीश चंद्र मिश्रा शुक्रवार को खेत से आम तोड़ने गए थे। वहीं पेड़ के ऊपर से 11 हज़ार की विद्युत लाइन गुजर रही थी। जिसका करंट पेड़ में आ रहा था। जिसकी चपेट में आने से हरीश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार करने का काम किया गया है।