अनूपपुर: केवई नदी में अवैध रेत खनन का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से सख्त कार्रवाई की मांग की
जिले के कोतमा क्षेत्र के ग्राम चंगेरी में केवई नदी से अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि ठेका प्राप्त कंपनी द्वारा स्वीकृत सीमा से अधिक क्षेत्र में खनन किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, खनन की अनुमति केवल 5 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए है,वास्तविकता में कई गुना अधिक उत्खनन किया गया है ।