बांका: बच्चों के पोषण सुधार को लेकर आयोजित हुई जिला स्तरीय बैठक, विभिन्न विभागों ने साझा किए सुझाव
Banka, Banka | Jun 20, 2026 जिले में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से टाटा ट्रस्ट के सहयोग से नीड्स संस्था द्वारा संचालित “जीवन” परियोजना के अंतर्गत शनिवार की सुबह 11 बजे जिला स्तरीय आधारभूत अध्ययन प्रसार एवं परामर्श बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), बांका ने की।