पानापुर: पीपरा सिगाही के युवक की पहाड़पुर में बाइक की टक्कर से मौत, एक घायल
Panapur, Saran | Nov 5, 2024 नहाय खाय के दिन अपने दोस्त के साथ साइकिल से दही लाने गए एक युवक की मंगलवार की सुबह 9 बजें पहाड़पुर में बाइक से टक्कर लगने से पानापुर के पीपरा सिंगाही गांव निवासी संतोष प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार की मौत हो गई। वहीं तारकेश्वर दास का पुत्र रवि शेखर कुमार घायल हो गया। दोनों साइकिल से दही लाने सीमावर्ती बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कर्मशीला गांव गए थें।