बिलासपुर: बिना टिकट यात्रा करने पर आपकी खैर नहीं, बिलासपुर रेल मंडल ने ₹4,13,000 से अधिक की वसूली की, अभियान जारी रहेगा
टिकट जांच में 4.13 लाख वसूले, बिलासपुर स्टेशन पर 644 मामलों में कार्रवाई, 14 जून तक जारी रहेगा विशेष अभियान, रविवार सुबह 6 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चलाए जा रहे विशेष “नाका टिकट चेकिंग अभियान” के तहत 20 ट्रेनों की जांच में 644 मामलों से 4 लाख 13 हजार 970 रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा.!