बेगूसराय: पुलिस लाइन में पुलिस पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, DIG ने दिए कई निर्देश
पुलिस लाइन में सोमवार से पुलिस पदाधिकारी का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में डीआईजी आशीष भारती शामिल हुए. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डीआईजी ने थाना में आर्म्स रख-रखाव, GP, MT आदि के बारे में बिंदुबार बताया गया.