बेगूसराय: BSS कॉलेजिएट प्लस टू विद्यालय में डीएलएड की परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न, पहली पाली में 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित
डीएलएड की परीक्षा जिले के बीएसएस कॉलेजिएट प्लस टू विद्यालय में आयोजित की गयी. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. प्रथम पाली में 661 परीक्षार्थियों में 646 उपस्थित एवं 15 अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 659 परीक्षार्थियों में 643 उपस्थित एवं 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. यह बातें सोमवार की शाम 05:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने कही.