बेगूसराय: महमदपुर में जनसुराज नेता डॉ. रंजन चौधरी ने प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री को अपनी गरिमा बनाकर रखनी चाहिए सरकारी कार्यक्रम में राजनीतिक बातें कहीं से भी उचित नहीं है. उक्त बातें जन सुराज के नेता डॉ रंजन चौधरी ने महमदपुर में सोमवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही. उन्होंने कहा की मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के मनियप्पा में कार्यक्रम के दौरान NDA के लिए वोट मांगा, यह कहीं से भी उचित नहीं है.