अररिया: लोकसभा क्षेत्र अररिया में तीसरे चरण में 7 मई को होगा मतदान, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
Araria, Araria | Mar 16, 2024 अररिया में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी इनायत खान ने आज परमान सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 7 मई को जिले के कुल 20 लाख 5830 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसके लिए सभी 6 विधानसभा में कुल 1994 बूथ बनाए गए हैं. डीएम इनायत खान ने कहा कि आज से जिले में मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट लागू हो गया है.