अररिया: बेरगाछी से 40 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की कार भी बरामद
Araria, Araria | Mar 16, 2024 अररिया के बेरगाछी ओपी थाना पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में बैरगाछी चौक से एक चोरी की कर से लगभग 40 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार दोनों ही तस्करों से आवश्यक पूछताछ करने के बाद दोनों का मेडिकल सदर अस्पताल में शनिवार को करवाया गया. मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है.