धर्मपुर में बीडीसी सदस्य अनिल कटवाल ने तनेहड़ व भरौरी के सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल व पोषण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्कूलों में पेयजल व मिड-डे मील की व्यवस्था, स्वास्थ्य उप-केंद्र में दवाइयों तथा आंगनवाड़ी में बच्चों के पोषण की जानकारी ली। अनिल कटवाल ने कहा कि जनहित से जुड़ी सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और कमियों को संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा। | DHARMPUR NEWS | STAR TODAY | जर्नलिस्ट शर्मा