विदिशा नगर: किलेअन्दर के द्वारिकाधीश मंदिर से निकाली गई भव्य रथ यात्रा, सुबह के समय भगवान का विशेष अभिषेक भी किया गया
रविवार दोपहर किले अंदर स्थित द्वारकाधीश मंदिर से भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह के समय भगवान का विशेष अभिषेक करने के साथ अटका प्रसाद चढ़ाया गया। उसके बाद रथ यात्रा प्रारंभ की गई। जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शाम को वापस मंदिर में संपन्न हुई। बताया गया की प्राचीन समय से इस मंदिर में रथ यात्रा इसी परंपरा से निकलती आ रही है।