टिब्बी: शिक्षा का सम्मान: टिब्बी में बग्घी पर सवार होकर सरकारी स्कूल के होनहार निकले, प्रवेशोत्सव पर दिखा अनूठा उत्साह
कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में शुक्रवार को प्रवेशोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य और उत्साहपूर्ण रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सजी-धजी बग्घी और रथ पर बैठाकर पूरे कस्बे में घुमाया गया।