मंडला: घरेलू विवाद के बाद मां-बेटे ने पीया कीटनाशक, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
Mandla, Mandla | Jun 27, 2026 जिले के बम्हनी थाना क्षेत्र के सिलगी गांव में घरेलू विवाद के बाद मां-बेटे द्वारा कीटनाशक पीने का मामला सामने आया है। दोनों की हालत गंभीर होने पर शनिवार को उन्हें मंडला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चार तक उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, सिलगी निवासी बसंत नंदा का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।