दीपावली के शुभ अवसर पर केबिनेट मंत्री ने शनिवार को करीब तीन बजे मुख्य बाजार पहुंचकर पारंपरिक दीये, लक्ष्मी पूजा की सामग्री और दीपावली से जुड़ी सजावटी वस्तुएं खरीदीं। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल के आह्वान से प्रेरित होकर स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों से सामान खरीदना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।