रामनगर: लोधौरा गांव की रहने वाली किन्नर ने अपने चेले पर नगदी और जेवर गायब करने का आरोप लगाया, पुलिस से की शिकायत
रामनगर थाना अंतर्गत लोधौरा गांव निवासी ललिता किन्नर ने पुलिस को बताया कि उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आशा खेड़ा गांव का निवासी गोलू उर्फ बिछी काफी समय से उसके घर पर रहता था बुधवार की शाम लगभग 5 बजे बाजार गई थी रात में जब लौटी तो गोलू घर पर नहीं था।अलमारी की जांच की गई तो ₹500000 नगद डेढ़ किलो चांदी 5 तोला सोने के आभूषण गायब थे।