सहसवान: सहसवान क्षेत्र में आँधी के बाद हुई बरसात से लोगों को गर्मी से मिली राहत
सहसवान क्षेत्र में पढ़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। गुरुवार को शाम 6:00 बजे के लगभग तेज हवाओं और अंधी के बाद हुई बरसात से कुछ दिनों के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है। दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक भीषण गर्मी के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। बरसात के बाद मौसम सुहावना हुआ है। और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।