शादी की शहनाइयां बजने वाली थीं, लेकिन तिरंगे में लिपटकर घर लौटा देश का वीर सपूत! 💔🇮🇳
असम के जोरहाट एयरबेस पर हुए दुखद AN-32 विमान हादसे में अलीगढ़ के सालपुर गांव के सार्जेंट जितेंद्र शर्मा देश के लिए बलिदान हो गए। आज उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस लाया गया, जहाँ वायुसेना के जवानों और अधिकारियों ने उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी।
इसके बाद वायुसेना के काफिले द्वारा सड़क मार्ग से उनकी अंतिम यात्रा पैतृक गांव अलीगढ़ के लिए रवाना हुई। पूरा देश इस वीर योद्धा की शहादत को नमन करता है। भावभीनी श्रद्धांजलि! 🫡💐
#IndianAirForce #IAF #Martyr #JitendraSharma #Aligarh #HindonAirBase #JaiHind #VandeMataram #TrendingReels