शिवहर: शिवहर शहर स्थित बीआरसी पथ में सनराइज कोचिंग सेंटर में लगी आग, लाखो रुपए की सम्पत्ति जलकर हुआ राख
शिवहर शहर स्थित बीआरसी पथ में आज अचानक सनराइज कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गयी है. अगलगी की घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गया है. जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर अग्निशमन वाहन पहुंचकर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है. उन्होंने बताया है कि आग कैसी लगी है इसकी जांच की जा रही है।