मानपुर: पलझा में आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहे की मौत, एक बकरी भी मरी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Manpur, Umaria | May 16, 2026 पलझा गांव मे आकाशीय बिजली गिरने से एक चरवाहे की मौत हो गई।इस घटना मेंउसकी एक बकरी भी मर गई।सूचना मिलने पर अमरपुर पुलिस मौके पर मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जाता है कि ग्राम पलझा निवासी मुन्ना बर्मन प्रतिदिन की तरह 15 मई को भी अपनी बकरियां चराने पलझा गांव से लगे जंगल की ओर गया था जहां अचानक मौसम बदला और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरी।