पिथौरागढ़ में पिकअप खाई में गिरने से 5 घायल
पिथौरागढ़ जनपद की जमतड़ी हल्दु मोटर मार्ग पर बीती देर शाम एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत 5 लोग घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय ग्रामीण और 55वीं वाहिनी एसएसबी जवानों ने बचाव अभियान चलाया।