चकरनगर: घटबाई बाबा मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के 6वें दिन पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश सिंह राजावत ने की शिरकत
क्षेत्र के बल्लो की गढ़िया गाँव के समीप क्वारी नदी के किनारे स्थापित घटबाई बाबा का मंदिर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है।कथा के 6वें दिन रविवार दोपहर करीब 2बजे पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता मुकेश सिंह राजावत ने अपनी पूरी टीम के साथ भागवत पंडाल में शिरकत की। इस दौरान श्री राजावत ने कथा वाचक से लेकर मौजूद सन्तो को सम्मानित किया।