गुरारू: गुरारू हाईस्कूल के सभागार में चोरों ने ताला काटकर बिजली वायरिंग चुराई
Guraru, Gaya | Oct 24, 2026 सर्वोदय विद्या मंदिर हाईस्कूल, गुरारू के सभागार में अज्ञात चोरों ने ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर सभागार के अंदर का बिजली वायरिंग तार काटकर ले गए, जबकि कुर्सी, लाउडस्पीकर व अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाया। स्कूल प्रभारी अजय चंद्र ने बताया कि 22 अक्टूबर को सभागार में अमीन की ट्रेनिंग होनी थी। ट्रेनिंग के लिए लोग पहुंचे तो ताला टूटा मिला।