बुढ़नपुर: अतरौलिया पुलिस ने माझीपुर पोखरे के पास से अवैध तमंचा और जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया पुलिस उप निरीक्षक मनोज यादव एवं हमराह द्वारा क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी की तभी मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध असलहा लेकर एक व्यक्ति जा रहा है पुलिस ने घेरा बंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया उसके पास एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ पूछताछ के बाद पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त को आज बृहस्पतिवार को 4:00 बजे जेल भेज दिया