बागपत: जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बागपत पुलिस ने एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया
Baghpat, Bagpat | Jun 28, 2026 मीडिया सैल बागपत द्वारा रविवार की सुबह करीब साढे दस बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली बागपत पुलिस ने जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत धोखाधड़ी, कूट रचना, जाली दस्तावेज, आपराधिक षड्यंत्र के मामले में वांछित आरोपित जाहिद उर्फ लालू पुत्र ताहिर अली, निवासी निवाड़ा, कोतवाली बागपत को गिरफ्तार किया गया।