जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे मिली राज्य सरकार की योजना के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आगर में कक्षा 9 की 15 बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. भगवान सहाय मीणा ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है।